1:42 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-उधोगपति विश्नूभगवान अग्रवाल को पत्नी शोक,कई स्कूलों में शोक अवकाश

उझानी बदांयू 27 अगस्त।

पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के चाचा नगर के प्रमुख उधोगपति, एपीएस पीजी कॉलेज के अध्यक्ष विश्नूभगवान अग्रवाल की पत्नी सविता अग्रवाल का कल शाम निधन हो गया। उनके निधन से नगर के कई काॅलेज, स्कूलों में आज शोक अवकाश घोषित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सविता अग्रवाल 68 कुछ समय से अस्वस्थ थी,उनका कल शाम गाजियाबाद में निधन हो गया।उनके पार्थिव शरीर को बीती रात स्टेशन रोड स्थित निवास पर लाया गया।
आज दोपहर सविता अग्रवाल की शवयात्रा कछला गंगा घाट को रवाना होगी। उनका शव आते ही शोक श्रृद्धांजली देने वालो का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस