2:11 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं एक्सप्रेस का सपनों से और संघर्ष से सफलता के दस वर्ष का सफर !

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं एक्सप्रेस के पांच सितम्बर को 25 पूरे होगें दस वर्ष
दस वर्ष पूर्व एक नई योजना, नए उत्साह के साथ बदांयू एक्सप्रेस आपके बीच आया था और पहली खबर के पांच लोगों की पसन्द इन दस वर्ष में पचास हजार नियमित पाठकों के साथ फैसबुक पेज पर 13 हजार, पांच हजार, 1800 और 11 सौ के समर्थकों की लम्बी फौज एवं 12 हजार फालाअर्स और व्हाटसअप पर 1000 के पांच ग्रुप के अलावा व्हाटसअप चैनल पर 1.3 फालोअर्स, एक्स पर 3000 फालोअर्स तक का यह सफर एक्सप्रेस के उन रिपोटर साथियों की मेहनत का परिणाम है जो अपने सुधी पाठकों तक पूरी मेहनत से खबरें भेजने का काम करते हैं और उन्हीं की मेहनत के चलते बदायूं एक्सप्रेस सफलतापूर्वक 10 बर्ष का सफर पूर्ण कर 11 वें बर्ष में प्रवेश करेगी।
बदांयू एक्सप्रेस जिले में सबसे पहला पोर्टल न्यूज बनकर सामने आया था और सोशल मीडिया पर लोगों की पहली पसन्द बना है तो उसमें रिपोटर के साथ विज्ञापनदाताओं का वह सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है जिसने संघर्ष भरे सफर में एक्सप्रेस के सारथी और संरक्षक होने की भूमिका का निर्वाह किया है।
न्यूज पोर्टल बदायूं एक्सप्रेस दस साल पहले शुरू किया था तब कुछ ही पाठक थे। जैसे जैसे खबरें प्रचारित करना शुरू किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा आज बदांयू एक्सप्रेस के 50 हजार से ज्यादा नियमित पाठक है और सबसे जल्दी, सबसे सटीक खबरों से अपडेट रखना हमारी सबसे बडी प्राथमिकता में शामिल है।
लोगों को बदांयू एक्सप्रेस की खबरों का इंतजार रहता है सबसे पहले पाठकों तक जिले की खबरें पहुंचाने को हम सदैव प्रयासरत रहते हैं।

ऐसा संभव हुआ है पाठकों के प्यार व जिले के संवादाताओं की कड़ी मेहनत से, आगे भी हमारा प्रयास रहेगा कि सबसे पहले सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचा सकें।।

विज्ञापन एक्सप्रेस