8:46 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- दुकान के आगे लघुशंका को मना करने पर मारपीट का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 23 अगस्त।

बिल्सी थाने के गांव रिसौली निवासी सोमेश नागेन्द्र ने अहीरटौला निवासी हर्ष मेहता व दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सोमेश का आरोप है कि बीते दिवस वह संजरपुर रोड अपनी दुकान के बाहर खडा था कि हर्ष मेहता मेरी दुकान के आगे लघुशंका करने लगा मना करने पर अपने दो साथियों संग आ धमका व मेरे साथ मारपीट कर दी जिसमें मेरे खुली व गुम चोटें आई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस