उझानी बदांयू 23 अगस्त।
नगर के एक मोहल्ले की दो सगी बहनों को बहला-फुसलाकर ले जाने में पिता ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों बहनें घर वापस भी आ गई है।
नगर के एक मोहल्ले के निवासी ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाने में अनिकेत व अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि एक बेटी अनिकेत के घर मिली, वही दूसरी भी घर वापस आ गई। अनिकेत के परिजनों ने भी हम लोगों के साथ घर में बेटी को लाते वक्त बदतमीजी की।
पिता ने दोनों को कोतवाली पुलिस के समक्ष पेश कर दिया पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
