नागवार रामाराव नारायणमूर्ति
(जन्म: 20.08. 1946)
नागवार रामाराव नारायणमूर्ति (Nagavara Ramarao Narayana Murthy) संसार की अत्यंत समृद्ध सॉफ़्टवेयर कम्पनी ‘इन्फ़ोसिस टेक्नोलॉजीज’ के मालिक और संस्थापक हैं। उन्होंने इस कम्पनी की स्थापना 1981 में अपने 6 मित्रों के साथ मिलकर की थी। उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत की बदौलत अपनी कम्पनी इन्फ़ोसिस को उन गिनी चुनी कम्पनियों के समकक्ष खड़ा कर दिया है, जिनके बारे में सोचने के लिये भी लोग ज़िन्दगी गुजार देते हैं। नारायणमूर्ति भारतीय साफ़्टवेयर उद्योग के प्रणेता ही नहीं वरन् विदेशों में भारतीय कम्पनियों का झन्डा ऊँचा करने के प्रेरणा स्त्रोत भी हैं। नारायणमूर्ति ने सफलता की नयी परिभाषाएं गढ़ते हुए भारतीय कम्पनियों को बताया कि पूरी दुनिया के दरवाज़े हमारे लिए खुले हुए है।
गूगल से साभार
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
