बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बात उस समय की है जब गुन्नौर बदायूं जिले का हिस्सा था और उस समय गुन्नौर में खाद का कारखाना लगाने की बात आई तो वहां के किसानों ने खुशी – खुशी अपनी जमीन देकर खाद कारखाने की स्थापना में सहभागिता की थी। कारखाने का निर्माण होने पर क्षेत्र के किसानों को खाद का निर्माण होने से क्षेत्र का विकास होने और खाद के आवंटन में क्षेत्र के किसानों को वरीयता दिए जाने की तमाम घोषणाएं की जो आगे चल कर निर्मूल साबित हुई। सर्वविदित है कि गुन्नौर का पिछडापन तब दूर हुआ जब सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव केद्र में रक्षा मंत्री बने और गुन्नौर का विकास तब हुआ जब धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। समय के साथ गुन्नौर संभज जिले का हिस्सा बन गया लेकिन बदायूं से इसलिए गुन्नौर प्रथक नहीं हो पाया क्योंकि बदायूं संसदीय सीट गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर बनी।
मैं आपका ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र बदायूूॅ उ0प्र0 की ओर आकृष्ट करा़ना चाहता हूॅ वर्तमान में धान और गन्ना किसानो को डीएपी और यूरिया खाद की जरूरत सबसे अधिक रहती है। मेरे संसदीय क्षेत्र बदायूॅ में किसान डीएपी और यूरिया खाद के संकट से जूझ रहा है। किसानों को मांग के अनुरूप डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल रहा है। जिस कारण किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे है। साधन सहकारी समितियों से किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल पाने का बाजार में दुकानदार पूरा फायदा उठा रहे है। इसके साथ-साथ आपको यह भी अवगत कराना है कि मेरे संसदीय क्षेत्र बदायूूॅ के अर्न्तगत आने वाली विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर में यारा फर्टिलाइलर कंपनी स्थापित है। इस कंपनी की स्थापना पूर्व में टाटा खाद यूरिया के नाम से हुई थी। जिसमें विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर के किसानों के द्वारा अपनी जमीन दी गई थी। वर्तमान में टाटा खाद यूरिया फैक्ट्री का संचालन यारा फर्टिलाइजर कंपनी के द्वारा किया जा रहा है इस फैक्ट्री के द्वारा तैयार की गई यूरिया जनपद बदायूॅ से अन्यत्र भेजी जा रही है। यहां के किसानो को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। जिस कारण उपज पर असर पड रहा है।
ऐसी स्थिति में माननीय मंत्री जी से मेरा सादर अनुरोध है कि जनपद बदायूूॅ के किसानों की समस्या को देखते हुए यारा फर्टिलाइजर कंपनी को जनपद बदायूॅ में यूरिया उपलब्ध कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देने की कृपा करें और साथ-साथ इस गम्भीर समस्या को दृष्टिगत रखते हुए मेरे संसदीय क्षेत्र बदायूूॅ में डीएपी और यूरिया खाद की मांग अनुरूप उपलब्धता करवाने का कष्ट करें।
No posts found.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com