1:31 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री श्री मोदी से ऐसा जागा देश प्रेम, विदेशी वस्तुओं का त्याग दिया प्रेम

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बात अपने शहर बदायूं की है जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वदेशी अपनाओं के विचार से प्रेरित होकर यूपी ग्रामीण बैंक से सेवानिवृत प्रबंधक प्रदीप सक्सेना आजकल जनचर्चा में आ गए हैं। शहर में इंद्रा चौक के समीप स्थित विशाल मेगा मार्ट वाली गली में रहने वाले प्रदीप सक्सेना को विदेशी वस्तुओं को सहेज के रखने का बहुत शौक था और इसी के चलते उनकी मनपसन्द वस्तुओं में उनका मे डइन इग्लेंड वाला वैवले स्काट रिवाल्वर उनके जीवन में अपना प्रथक महत्व रखता था लेकिन 15 अगस्त 25 को प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा अपने रिवाल्वर को अपने से दूर करने का निर्णय लेकर उसको बिक्रय करने का निर्णय ले लिया। विदित रहे श्री सक्सेना इससे पूर्व प्रधानमंत्री श्री मोदी की अपील पर बदायूं में रसोई गैस की सबसिटी को सर्वप्रथम त्यागने का निर्णय लेकर एक बार पूर्व में भी सुर्खियों में आ चुके हैं और अब प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वदेशी अपनाओं विचारों से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस