उझानी बदांयू 16 अगस्त। नगर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है रंग-बिरंगी लाइटों से कान्हा के मंदिर सजाऐ गये।
जन्माष्टमी के मौके पर कई मंदिरों में दही-हांडी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। श्रृद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा कर प्रसाद का भी वितरण किया है।

जन्माष्टमी का त्योहार प्रेम, करुणा और सच्चाई के प्रतीक भगवान कृष्ण की याद में मनाया जाता है।
देर रात तक कृष्ण मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रह।

जन्माष्टमी पर नगर के मंदिरों में भव्य तैयारियां की गई हैं और भक्तों को दर्शनों के लिए खास व्यवस्था की गई।

नगर के माता संतोषी कृपा मंदिर,पंचमुखी हनुमान मंदिर, पुरानी अनाज मंडी का शिव मंदिर, पंजाबी कालोनी का लक्ष्मी नारायण मंदिर, बिजली घर का शिव मंदिर, गौशाला का राधाकृष्ण मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, स्टेशन रोड का घंटा वाला मंदिर, बडे महादेव मंदिर, तुलाराम वार्ष्णेय मंदिर,मैमिया मंदिर, बिहारी जी मंदिर , बाबू राम धर्मशाला स्थित नींब करौरी मंदिर,सांई मंदिर में फूल-माला और मोर पंखों से खास सजावट की गई ।

अनेक प्रकार के बिजली के बल्ब और आकर्षक रंग-बिरंगी लाइट भी मंदिर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाई गई।
कई मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग भी लगाया गया। साथ ही विशेष पोशाक पहनाकर उनका श्रृंगार भी किया गया।

मंदिर में भजन कीर्तन और श्री कृष्ण लीला देखने के लिए यहां पर विशेष इंतजाम किए गए हैं, जहां कृष्ण भक्त जन्माष्टमी का आनंद लेंगे।

कृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किऐ हैं। मंदिरों मे पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।
पुलिसकर्मियों के अलावा मंदिर के वॉलिंटियर्स भी सुरक्षा के लिए मौजूद रहें।

राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
