1:31 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ – पुलिस मॉडर्न स्कूलमें 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूँ में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र बत्तरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया । बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । भाषण एवं कविता पाठ किया गया । कक्षा 5/6/7/8 के बच्चों द्वारा सुन्दर आकर्षक पोस्टर बनाये गये । प्री प्राइमरी के बच्चे राधाकृष्ण के मनोहारी रूप में सज कर आए व प्राइमरी कक्षाओं के बच्चे स्वतंत्रता सेनानी के रूप में तैयार हो कर आए।
मुख्य अतिथि वामा सारथी बदायूँ की उपाध्यक्ष श्रीमती उर्वशी द्विवेदी पत्नी श्री विजयेन्द्र द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक नगर , जनपद बदायूँ एवं श्रीमती शिखा उपाध्याय पत्नी श्री रजनीश उपाध्याय क्षेत्राधिकारी नगर बदायूँद्वारा बच्चों के कार्य व प्रस्तुति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई व मिष्ठान्न वितरण किया गया ।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह , म0 आरक्षी नीलम एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ व बडी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस