उझानी बदांयू 15 अगस्त।
नगर के धनवती देवी सरस्वती आवासीय इंटर कालेज में आज 79 वां स्वतंत्रता दिवस बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, सामाजिक संत रवि समदर्शी महाराज ने किया।

मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ दीपमाला गोयल,प्रबंधिका अंजू चौहान ने किया। बच्चों ने एक से एक सुन्दर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम की छड़ी लगा दी।


मुख्य अतिथियों को प्रबंधिका अंजू चौहान ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
