3:03 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

धर्मकांटे पर अधर्म, माधव धर्मकांटे के मालिक सहित चार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 15 अगस्त।

आखिर कोतवाली पुलिस ने धर्मकांटे पर अधर्म मामले में चंदन वार्ष्णेय की तहरीर के आधार पर मालिक व दो कर्मचारियों सहित व्यापारी पर धोखाधड़ी से नुक़सान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ज्ञात रहे 11 अगस्त को नगर के माधव धर्मकांटे पर आढती चंदन वार्ष्णेय पुत्र सीताराम वार्ष्णेय निवासी मोहल्ला साहूकारा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि कुंवर गांव थाने के गांव बनैई निवासी व्यापारी इकराम पुत्र कमरूल हसन के मक्का की ट्रैक्टर ट्रॉली को तुलाई वास्ते भेजा जहां 79 कुंतल वज़न की ट्रोली को 100 कुंतल की पर्ची बनाकर धर्मकांटे पर मौजूद कर्मचारियों में अमन कुमार पुत्र धीरेन्द्र निवासी मोहल्ला नझियाई, व बिचौलिया नेमसिंह निवासी सुकटिया ने मेरे साथ धोखाधड़ी कर 100 कुंतल की पर्ची देकर 21 कुंतल मक्का की रकम लेने को हेराफेरी की।

चंदन ने बताया कि बिना मालिक की मिली भगत से कर्मचारियों की हिम्मत नहीं कि कम्प्यूटर से दो पर्चियां निकाल दें। इसमें मालिक की भी शह हो सकती है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

तो क्या सीज होगा धर्मकांटा ?।

सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने माधव धर्मकांटे को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, वजह कम्प्यूटराईज्ड धर्मकांटे में ऐसे ओर भी राज दफ़न होंगे क्योंकि एक ही मिनट के अंतराल पर दो पर्चियां निकलना संदेह पैदा करता है। चंदन का कहना है कि संभव है ऐसा अन्य आढ़तियों के साथ भी हुआ होगा। अगर कम्प्यूटर की गहनता से जांच की जाऐ तो सब कुछ जांच से पता चल सकता है ऐसा तभी संभव है कि धर्मकांटे को सील कर कम्प्यूटर को कब्जे में लिया जाऐ।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस