3:05 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी नरऊ में महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर जारी रहेगा धरना प्रदर्शन क्रमिक अनशन-ओमकार सिंह

। *

उझानी 15 अगस्त।

नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 55 वें दिन मुन्ना लाल जाटव सुखराम जाटव तेजेंद्र पाल कश्यप फूल सिंह जाटव और योगेंद्र सिंह सोलंकी बैठे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला सचिव मुजाहिद रजा ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के 79 दिवस पर उपस्थित सभी अनशनकारियों एवं ग्राम वासियों को 15 अगस्त की शुभकामनाएं देकर शहीदों को याद किया उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन एक ऐसा दिन है जिस दिन पूज्य महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए बगैर किसी हथियार के बगैर किसी युद्ध के सत्याग्रह और अनशन से हम लोग आजाद हुए और आज हम लोग अपने ही देश में अपनी समस्याओं को लेकर अनशन पर बैठे हैं।

उन्होंने कहा हमें विश्वास है कि हम लोग जो हमारा हक है वह लेकर ही इस धर्म स्थल से उठेंगे।
धरना स्थल पर झंडा रोहण करके राष्ट्रगान कर शहीदों को नमन किया गया।

धरना स्थल जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल यादव, जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव कृष्ण की मौर्य, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मुजाहिद रजा ने कहा कि हम सभी लोग महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलकर अपनी समस्या का निराकरण निश्चित रूप से करवाएंगे।
धरना स्थल पर कमल प्रताप सतपाल छोटेलाल, सुखराम विनीत ,महेंद्र धर्मपाल ,कृपाल सिंह, फूल सिंह, पातीराम, मुंशीलाल, छोटेलाल, चंद्रपाल, राम सिंह सौरभ, नागेंद्र सिंह गंगा चरण कश्यप, वेदपाल, धनपाल चौब सिंह, प्रवेश कुमार, सोनू ,राजेश उदयभान सिंह ,त्रिवेंद्र आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस