11:21 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी के मदरशील मैमोरियल में स्वतंत्रता दिवस की धूम, साथ मनी जन्माष्टमी

उझानी बदांयू 15 अगस्त।

नगर के मदरशील मैमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेता बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू थरेजा ने राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पूरा वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।
प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू थरेजा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमें अपने कर्त्तव्यों और देश के प्रति जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। हमें मिलकर राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।
प्रबंधक नर सिंह थरेजा ने कहा कि आजादी के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जो बलिदान दिए, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में सहयोग देना चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस