उघैती बदायूं।। 15 अगस्त 2025 को क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कॉलेज,शरह बरौलिया बदायूँ में आज स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष चौधरी रणवीर सिंह के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और समस्त उपस्थित शिक्षकों व छात्रों एवं अन्य महानुभाओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया । इसके बाद छात्रों ने मुख्य अतिथि के सम्मुख रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं,जिनमें देशभक्ति गीत,कविताएँ शामिल थीं।इस अवसर पर कालेज के युवा शिक्षक नितिन मिश्रा द्वारा अपने ओजस्वी भाषण द्वारा छात्रों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने भाषण में स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राष्ट्रप्रेम के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर कालेज के उप-प्रबन्धक शयमपाल पाठक, शिक्षक नीरज चौहान,विपलव भारती, प्रवीण मिश्रा,प्रमोद शर्मा,अश्वनी शर्मा,वृजेश शंखधार,रविन्द्र कटिया,रामबहादुर शर्मा,विनीत कटिया,महेश चन्द आदि उपस्थित रहे ।
संचालन कालेज के शिक्षक रामौतार मौर्य ने किया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com