10:00 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में स्वतंत्रता दिवस उत्साह उमंग के साथ मनाया

उझानी बदांयू 15 अगस्त।
नगर के पंडित बंशीधर मैमोरियल अकादमी में 79 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह,उमंग व
देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई राष्ट्रगान के बाद सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने तिरंगे को सलामी दी । इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।विद्यार्थियों ने अपने भाषणों से स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग बलिदान को याद किया ।

प्रधानाचार्या रूपा रानी शर्मा ने अपने संबोधन में बच्चों को बताया कि स्वतंत्रता दिवस एक दिन का उत्सव नहीं है बल्कि यह हमारे कर्तव्यों और ज़िम्मेदारियों का भी प्रतीक है हमे अपने देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान देना चाहिए। यही हम लोगों की देश के वीर बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रबंधक अवनीश कुमार ने विद्यार्थियों को देश का एक ज़िम्मेदार नागरिक बनने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाऐ मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस