उझानी बदांयू 15 अगस्त।
केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सभासद जया अग्रवाल समाज सेवी अरुण अग्रवाल के निवास पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत् राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र गान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
आज सुबह अरूण अग्रवाल के निवास पर पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, कार्तिक अग्रवाल ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। श्री वर्मा ने घर की उपरी मंजिल पर तिरंगे को फहराकर सलामी दी वहीं राष्ट्रगान के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की लोगों से अपील की। इस मौके पर युवा नेता प्रभात राजपूत,हर्षवर्धन राजपूत,देवेश गुलाठी, संदीप सक्सेना,विनायक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
