8:46 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

पंडित बंशीधर स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, राधाकृष्ण बने दिव्यांशी व आरव बने विजेता

उझानी बदांयू 15 अगस्त।

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर नगर के पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में आज जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।छोटे छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा की पोशाक पहनकर सबका मन मोह लिया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में श्री कृष्ण के रूप में प्रथम स्थान पर इशिता, आरव, सृष्टि व कृष्णा रहे । द्वितीय स्थान पर राघव व रुद्र व तृतीय स्थान पर सुमित रहे । राधा के रूप में सजी दिव्यांशी भास्कर ,जारा ,एमन हिदाया प्रथम स्थान पर द्वितीय स्थान पर मानवी अनवी साहू और मानवी तृतीय स्थान पर कोमल व अनाया राठौर रही।

इस अवसर पर मटकी सजाओ प्रतियोगिता कराई गई जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया ।प्रथम स्थान पर प्रत्यक्ष माहेश्वरी ,अलीउजैफा, श्रेया व स्वाधीन रही द्वितीय स्थान पर निदा, मुस्कान और हुमैरा रहीतृतीय स्थान पर , मैनाज, कुलसुम ,शिवांगी आरोही सांत्वना पर, सुहानी ,बेबो व निधि रहीं । प्रधानाचार्या रूपा रानी व प्रबंधक अवनीश कुमार ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को अपने परंपरा और संस्कृति से जोड़ते हैं उन्होंने सभी शिक्षकों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं राधाकृष्ण के रूप में सजे विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस