उझानी बदांयू 15 अगस्त।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा के रजत विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने गांव में विशाल तिरंगा यात्रा निकाल कर ग्रामीणों को देशभक्ति के लिए जागरूक किया।
रजत विद्या मंदिर विद्यालय बसोमा में आज स्वतंत्रता दिवस पर
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार बीएल वर्मा के छोटे सुपुत्र भाजपा के युवा कर्णधार हर्षवर्धन राजपूत ने तिरंगा यात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना की।
विद्यालय प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के साथ ही हर्षवर्धन राजपूत, इंजीनियर रजत गुप्ता ने भी छात्र छात्राओं संग गांव का चक्कर लगाते हुए लोगों को देशप्रेम व अमर शहीदों के बारे में बताया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
