जिला संवाददाता सौम्य सोनी—
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में 79वां 15 अगस्त प्राचार्या डॉ सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री विशाल रस्तोगी, सचिव श्री गौरव रस्तोगी एवं प्रबंध कमेटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात एनसीसी कैडेट द्वारा परेड की गई एवं स्वतंत्रता दिवस पर रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्या महोदया द्वारा शासन के संदेश का वाचन किया गया।अध्यक्ष महोदय ने स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि हर साल स्वतंत्रता दिवस एक उद्देश्य के साथ मनाया जाता है, जो देश की प्रगति और दृष्टिकोण को दर्शाता है। सचिव महोदय में 79वे स्वतंत्रता दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अगले क्रम में एनएसएस एवं रेंजर्स प्रथम सेमेस्टर की छात्रा स्नेहा द्वारा भाषण, तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मेहविश द्वारा काव्य पाठ एवं एवं पांचवें सेमेस्टर की छात्रा अमन द्वारा कविता प्रस्तुत की गयी । कार्यक्रम का समापन प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा देश भक्ति नृत्य से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ शिखा पांडेय द्वारा किया गया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
