7:19 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

संविलियन विद्यालय जगत विकास क्षेत्र जगत में स्वतंत्रता दिवस मनाया

संविलियन विद्यालय जगत विकास क्षेत्र जगत में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गगनचुंबी देशभक्ति नारों से गूँजती छात्र-छात्राओं की भव्य रैली से हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया।

प्रधानाध्यापक द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, कविताएं एवं नृत्य सम्मिलित थे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के पूर्ण शिक्षक श्री रमेश कुमार यादव, सहायक अध्यापक, को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण जनपद सोनभद्र में हो गया है। इस अवसर पर सहायक अध्यापक मुकेश सारस्वत, निर्वेश राठौर, अनुराग यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस