11:36 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उसके ऑंगन में – Ravina Mishra

Ravina Mishra

उसके ऑंगन में खुलता था
शहरे मुराद का दरवाजा
कुएं के पास खाली गागर
हांथ में लेकर पलटी मैं
एक मुठ्ठी तारीकी में थी
एक मुठ्ठी में बढ़कर प्यार
लम्स के जुगनू जेब में रखके
जीना जीना उतरी मैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस