12:45 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-कोतवाली पुलिस की बेवसी 15 से बीस दिन बाद तक दर्ज करनी पड रही बाइक चोरी की रिपोर्ट

उझानी बदांयू 10 अगस्त।

कछला गंगा घाट पर सावन माह में कांवड़ यात्रा मेला के के दौरान 29 जुलाई को कावड़ यात्री की चोरी हुई बाइक की पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसे कोतवाली पुलिस की बेवसी कहें या लापरवाही कि 15 से बीस दिन बाद तक बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करनी पड रही है।

सूत्र बताते हैं कि सावन माह में कांवड़ मेला के दौरान कछला गंगा घाट से अब तक 15 से बीस कांवड़ियों की बाइक चोरी हो चुकी हैं। जिसमें पुलिस ने नौ पीड़ितों की बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर सुरागरसी तेज कर दी है।

बीते दिवस उझानी कस्बे के भर्रा टोला निवासी अमर गौतम पुत्र हरिओम 29 जुलाई को बाइक से कछला घाट जल लेने गए थे। जब वह गंगा स्नान कर वापस आए तो मौके पर ना देखकर आसपास काफी देर तक तलाश में लगे रहे। बाइक का कोई पता नहीं चलने पर कछला चौकी पुलिस को तहरीर दी। कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने उझानी कोतवाली में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ज्ञात रहे कोतवाली पुलिस अब तक सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान कछला घाट से पटेल नगर बीसलपुर पीलीभीत निवासी सोनू , बाराकला शाहजहांपुर निवासी अनमोल, एकता नगर कॉलोनी पीलीभीत निवासी शिवानी गंगवार, सूरजपुर कॉलोनी बीसलपुर पीलीभीत निवासी रवि कुमार, सुरला भोजीपुरा बरेली निवासी योगेंद्र, सिकलापुर फर्नीचर मंडी बरेली थाना बारादरी निवासी मोनू, आगरा के ताल सेमरी निवासी नीलेश, कादरचौक के पचौरी नगला निवासी यतीन, केसर विहार कॉलोनी आगरा निवासी आकाश दिवाकर, थाना बिल्सी के रायपुर बुजुर्ग निवासी अमर प्रताप, सरस्वती विहार सेवला आगरा निवासी सोनू झा, महदाव नगर उझानी निवासी आकाश, थाना सिविल लाइन के गांव सनाय निवासी अंकित पटेल, सिविल लाइन के ही गांव बदरपुर निवासी सतीश की भी बाइक चोरी हो चुकी है। सभी पीड़ित पुलिस को तहरीर दे चुके हैं जिनमें अधिकांश की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है।

अब पुलिस को कावड़ यात्रा में चोरी हुई बाइकों की बरामदगी सबसे बड़ा सर दर्द बनी हुई है। पहले भी नगर से कई बाइक चोरी हुई,चोर के फोटो सीसीटीवी में कैद हुए पुलिस को पीड़ितों ने सोंपे भी मगर पुलिस आजतक किसी बाइक चोर को पकड़ने में कामयाब ना हो सकी। यही हाल नगर में होने वाली घरों की चोरियों के है।वारदात कर अज्ञात चोर पुलिस को चकमा देकर साफ निकल जाते हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस