बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
वर्तमान युग में राजनीति उसकी की कामयाब है जिसकी जेब में पैसा होता है, यह बात अक्सर सुनने और देखने को मिलती है लेकिन जनपद की राजनीति में बदायूं के भाजपा विधायक महेश गुप्ता इसका अपवाद दिखाई देते हैं क्योंकि चुनाव के समय में भी उनकी जेब में कुछ नहीं होता और जो कुछ व्यय होता है उनके समर्थक ही करते नजर आते हैं और उसका कारणा यह है कि महेश गुप्ता चुनाव में जीतने के बाद पैसे की तरफ नहीं समाज के हित में सबसे आगे नजर आते हैं। समाज में अपने हो अथवा विरोधी हर एक के सुख और दुख में सहभागिता करना उनकी प्राथमिकता में नजर आता है और उसी में उनकी सारी आय व्यय हो जाती है। बात कार्यकर्ता की हो तो श्री गुप्ता कार्यकर्ता के हित को सर्वोपरि मानकर काम करते नजर आते हैं और यही कारण है काम हो पाये अथवा नहीं लेकिन महेश से किसी को शिकायत नहीं होती और शिकायत होती है तो इतनी कि इतने सीधे विधायक है जो सत्ता में आने के बाद भी काम करने पर विश्वास करते हैं इधर उधर का रास्ता नहीं देखते बस कोशिश ही उनकी प्राथमिकता में बनी रहती है किसी पर दवाब बनाने की राह तो विधायक श्री गुप्ता ने कभी देखी ही नहीं है तो शिकायत क्या करना। आज श्री गुप्ता का जन्मदिवस है औा उसमें कार्यकर्ताओं की ऐसी फौज जुटी हुई है जैसे उनके परिवार में समारोह हो। विधायक श्री गुप्ता ने पिछले समय में माता – पिता की सेवा करने वालों का श्रवण कुमार सम्मान समारोह आयोजन करके राजनीति को समाजिक परिवार की तरह जोडने का काम करते सुर्खियां बटोरी तो दो पहिया वाहन चालको को वृहद स्तर पर हैलमिट वितरण कराके सुरक्षा और कानून दोनों का अहसास कराके लोकर्पियता पाने का काम किया तो आज अपने जन्मदिवस पर 69 निर्धन कन्याओं से राखी बंधवाने का आयोजन करके राजनीति की नई राह बनाने का काम करके जैस काम कर दिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
