प्रशान्त जैन की रिपोर्ट
बिल्सी। नगर के शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल रक्षाबंधन का पर्व बच्चों ने धूमधाम से मनाया। बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध कर आशीर्वाद लिया। इससे पहले यहां राखी मेकिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्राओं काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें कक्षा आठ से आरिफा ने प्रथम, कक्षा सात से वंशिका ने द्वितीय तथा कक्षा आठ से दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होनें सुंदर-सुंदर राखियां बनाकर छात्रों के हाथ पर बांधीं, रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार को दर्शाता है। जिसे हमारे भारत में लगभग सभी धर्मों के लोग मनाते हैं। प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने बच्चों को रक्षाबंधन से जुड़ी अनेक जानकारियां, कई कहानियों के माध्यम से दी। इस मौके पर सरिता, नंदनी, सिम्मी, हर्षित, उपदेश, अभिषेक आदि मौजूद रहे। इधर, मोहल्ला संख्या छह स्थित एसएम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में भी बच्चों ने रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया। सभी बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी को बांधा। इस मौके पर प्रधानाचार्य अवनेश कुमार समेत स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
