प्रशान्त जैन की रिपोर्ट
बिल्सी। विगत कई वर्षों से संचालित अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में रक्षाबंधन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक विशेष मुहिम चलाई गई। जिसमें समिति संस्थापक प्रशान्त जैन समेत सभी पदाधिकारियों द्वारा अपनी अपनी बहनों को एक-एक पौधा भेंट किया गया। संस्थापक प्रशान्त जैन ने कहा कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सभी महिलाएं बहनों के रूप में पेड़ को राखी बाँधने का आवाहन किया और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज में प्रायः रक्षाबंधन पर्व पर राखियां देश की रक्षा, पर्यावरण की रक्षा, धर्म की रक्षा, हितों की रक्षा आदि के लिए भी बांधी जाने चाहिए। श्री जैन ने कहा कि विश्व कवि रवीन्द्रनाथ ने इस पर्व पर बंग भंग के विरोध में जनजागरण किया था और इस पर्व को एकता और भाईचारे का प्रतीक बनाया था। प्रकृति की रक्षा के लिए वृक्षों को राखी बांधने की परंपरा भी शुरू हो चुकी है। हालांकि रक्षा सूत्र सम्मान और आस्था प्रकट करने के लिए भी बांधा जाता है। पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए प्रत्येक महिलाओं को आगे आकर वृक्षो की सुरक्षा करनी होगी। इसलिए लोगों को चाहिए कि सभी पर्वो को मानने की परंपरा में पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सार्थक कदम उठाने होंगे। इस मौके पर डॉ श्रीकृष्ण गुप्ता, डॉ नीरज अग्निहोत्री, विष्णु असावा, रमेश बाबू शर्मा, प्रशान्त दीक्षित, अमित माहेश्वरी, अनुज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
