उघैती बदायूं।। बदायूं बिजनौर स्टेट हाईवे पर घंसौली गांव के पास एक तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया । ऑटो में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 व डायल 108 एम्बुलेंस ने घायल दोनों महिलाओं को सहसवान सीएचसी पर भर्ती कराया। शुक्रवार लगभग शाम 4:00 इस्लामनगर की तरफ से आ रहा तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।मौका पाकर ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। ऑटो में सवार सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। जिन्होंने एंबुलेंस व डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायल महिलाओं को सहसवान सीएचसी पर भर्ती कराया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
