बदायूं: करंट लगने से युवक की मौत
कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव नेता झूकसा में 26 वर्षीय सुनील कुमार की पंखे से करंट लगने से मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे हुई, जब वह टॉयलेट जाने के दौरान खुले तार से छू गया। सुनील पहले बरेली के पावर सबस्टेशन पर संविदा कर्मचारी थे और हाल ही में नौकरी से हटाए गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
