बदायूं। थाना अलापुर क्षेत्र में 17 जुलाई को हुए सड़क हादसे में घायल 18 वर्षीय सत्यवीर पुत्र राम नरेश (निवासी चितौरा धनौरा) की 13 दिन बाद मौत हो गई। सत्यवीर अपने साथी शिव कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी अलापुर-चितौरा के बीच ऑटो ने टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में उसे अलीगढ़, बरेली और लखनऊ के निजी अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। कल दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक परिवार में सबसे छोटा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
