1:00 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

जन्माष्टमी पर बदायूं में मोरपंख बिक्री पर रोक की मांग

पीपल फॉर एनिमल्स बदायूं ने वन विभाग को सौंपा ज्ञापन

बदायूं। जन्माष्टमी पर्व पर मोरपंखों की बिक्री रोकने की मांग को लेकर पीपल फॉर एनिमल्स बदायूं संस्था के सदस्यों ने शुक्रवार को वन विभाग को ज्ञापन सौंपा। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने ज्ञापन में कहा कि मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है और यह वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल है, जिसे सबसे अधिक संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी का पर्व आ रहा है, जिस दिन भगवान श्रीकृष्ण के प्रतिरूप को सजाने के लिए लोग मोरपंखों का उपयोग करते हैं। इसी वजह से बाजारों में मोरपंखों की बिक्री जोरों पर रहती है।

संस्था के अनुसार, वन्य जीव के किसी भी अंग का व्यापार अधिनियम की धारा 9 और 51 के तहत कानूनी अपराध है, जिसके लिए कठोर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही मोरपंख बेचने के लिए शासन स्तर से किसी प्रकार की अनुमति भी नहीं है।

विज्ञापन एक्सप्रेस