उझानी बदांयू 8 अगस्त।
कोतवाली क्षेत्र के पिपरोल के मजरा चंदनपुर निवासी ने कछला के रहने वाले चार लोगों पर जातिसूचक गालियां देकर मारपीट में घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर एससी एसटी-एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच सीओ को सोंपी है।
चंदनपुर निवासी प्रदीप धोवी पुत्र कृष्ण मुरारी ने कछला के सत्यमं, सोनू,शिवा व यश के खिलाफ रास्ते में घेरकर लात-घूंसे व हाथ में पहने कड़ा से जातिसूचक गालियां देकर मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रदीप का कहना है कि 5 अगस्त को मोबाइल पर आरोपियों से मामूली कहासुनी हो गई इसी से नाराज़ इन लोगों ने अकेला घेरकर मारपीट कर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ एसटीएससीएक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच सीओ को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
