1:00 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

पुलिस मॉडर्न स्कूल में रक्षा बंधन

पुलिस मॉडर्न स्कूल, बदायूं

आज हमारे विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रक्षा बंधन के पावन पर्व को अपार उत्साह, स्नेह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस हृदयस्पर्शी अवसर पर बच्चों ने एसएसपी महोदय डॉ. बृजेश कुमार सिंह, सीओ लाइन डॉ. देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी श्री रजनीश जी एवं पुलिस विभाग के कर्मियों को स्नेहपूर्वक राखी बांधी। यह शुभ क्षण हमारे सुरक्षाकर्मियों के प्रति सुरक्षा, सम्मान और कृतज्ञता के अमिट बंधन का प्रतीक बना, जो निस्वार्थ भाव से हमारी सुरक्षा में तत्पर रहते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस