2:02 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

शान बनना- प्रियंका विवेक सिंह


शान बनना
मेरी जान मेरी आन मेरी पहचान बनना,
मेरे बेटे अपने कुल की तुम शान बनना।
निडर हो जिंदगी खुशहाल हर कदम,
तुम हौसलों से भरा एक इंसान बनना।
माना की मुश्किलें आती है बहुत सी,
उन सबसे लड़ के शिवाजी महान बनना।
मेरे बेटे अपने कुल की तुम शान बनना।
सुकून मिलता है तुम्हें खुश देख कर,
अंधी दौड़ का मत तुम इंसान बनना।
जीवन हो देश के लिए देश के हो लाल,
भगत सिंह और चंद्रशेखर महान बनना।
मेरे बेटे अपने कुल की तुम शान बनना।
‌ प्रियंका विवेक सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस