5:27 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-सॉफ्टवेयर में बदलाव के चलते डाकघर में ठप रहा कामकाज

स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, ना हुई,ना हुआ लेन-देन।

उझानी बदांयू 3 अगस्त।

नगर के मुख्य डाकघर में आईटी 2.0 सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जा रहा है। इस कारण कल शनिवार को डाकघर में लेन-देन का कार्य नहीं हो सका। यहां दूर-दराज से आए ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। पूरे दिन मुख्य डाकघर में सन्नाटा पसरा रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत रक्षाबंधन के लिए राखियां पोस्ट करने आए लोगों को हुई। वहीं जरूरी रजिस्ट्री व आधार कार्ड संशोधन का कार्य भी प्रभावित रहा।
———-
रक्षाबंधन के त्योहार के चलते फिरोजाबाद राखियां भेजनी थीं, लेकिन यहां कोई काम नहीं हो रहा। कहते हैं साफ्टवेयर अपडेट हो रहा है, खाली हाथ जाना पड़ेगा।
-राजकुमार वार्ष्णेय बिल्लू,भदवारगंज उझानी।
———–
आवश्यक कार्य से रजिस्ट्री करानी थी, लेकिन यहां आकर पता चला कि कोई काम नहीं हो रहा। अब निजी कोरियर कंपनी से पार्सल भेजना पड़ेगा।
– रामेश्वर प्रसाद, अब्दुल्ला गंज।
————–

मुख्य डाकघर में रजिस्ट्री कराने आया था। एसपी कार्यालय के लिए रजिट्री करनी है, जिससे पर्ची मिल सके, लेकिन यहां भी रजिस्ट्री नही हो पाई।

-फरीद खां उझानी।————-

कल शनिवार को साफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है, इसलिए पोस्टआफिस में कामकाज प्रभावित रहा,अपडेट होते ही सभी काम सुचारू रूप से किऐ जाऐगे- अश्वनी माहेश्वरी, पोस्टमास्टर उझानी।

विज्ञापन एक्सप्रेस