उझानी बदांयू 3 अगस्त।
सावन के आखिरी सोमवार को लेकर कांवड़ियों में उत्साह चरम पर है। चहुंओर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल पूरी तरह से शिवमय नजर आ रहा है ।बड़ी संख्या में कांवड़िये बम-बम भोले के जयघोष के साथ मंजिल की ओर बढ़ते रहे। एक के बाद एक जत्थे निकलने से बरेली मथुरा हाईवे केसरिया रंग में रंग गया।
कछला गंगा घाट से कांवड़ लाने जाने के कारण रविवार सुबह से हाईवे पूरी तरह से खचाखच रहा। कछला , उझानी बदांयू तक जगह-जगह शिवभक्तों का स्वागत किया गया। नाचते गाते कांवड़िये गंतव्य के लिए रवाना हुए। चारों ओर बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। तेज आवाज डीजे पर शिव भक्त नाचते नजर आए। शिव भक्तों के बेड़ों में देवी-देवताओं की झांकियां नजर आईं। वहीं शिव-पार्वती व राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकार भजनों पर नाचते रहे।
शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते मंजिल की ओर आगे बढ़ रहे थे। तो कांवड़ियों के चलते हाईवे का वातावरण शिवमय हो गया। हाईवे पर दूर दूर तक केसरिया रंग दिखाई दिया।
राजेश वार्ष्णेय एमके।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
