उझानी बदांयू 3 अगस्त।
आज सावन का आखिरी रविवार व कल होने वाले भोलेनाथ के जलाभिषेक को लेकर कछला हाइवे से लेकर नगर के बाजारों में अनगिनत भंडारे आयोजित कर श्रृद्धालुओं ने शिवभक्तों की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
नगर के मुख्य घंटाघर चोराहे पर दुकानदारों द्वारा आयोजित भंडारे में आज के समय को देखते हुए चायनीज फूड के साथ कांवड़ियों ने आइसक्रीम,जलेवी,पूड़ी चाऊमीन,शर्वत,जलजीरा, टिक्की,के साथ चीला व दाल मुरादाबादी के साथ डोसा सांभर भी कांवड़ियों की सेवा में समर्पित किए गये। सबसे ज्यादा कांवड़ियों की भीड़ सुबह से लेकर देर रात तक यही नजर आई।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
