उझानी बदांयू 2 अगस्त।
एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 0561/0562 टनकपुर से चलकर अछनेरा तक चलने वाली सवारी गाड़ी को मथुरा जंक्शन पर लाइन सही करने को लेकर रेलवे ने 1 से 2 अगस्त दो दिनों को केंसिल कर दिया। इससे मथुरा व टनकपुर रूट की तरफ जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मथुरा जंक्शन पर रेलवे लाइन को दुरुस्त करने के चलते टनकपुर से चलकर अछनेरा तक जाने वाली ट्रेन को दो दिन के लिए निरस्त कर दिया गया है हर स्टेशन के बोर्ड पर सूचना चस्पा कर दी गई है।
बरेली से कासगंज जाने को शुक्रवार शाम से रूट डायवर्ट होने से वैसे भी लोगों को दिक्कत थी।उपर से रेलवे ने दो दिन के लिए ट्रेन को भी निरस्त कर लोगों की परेशानी को ओर बढ़ा दिया।
कल व आज बरेली से मथुरा तक जाने वाले यात्रियों को स्टेशन आकर वापस जाना पडा। क्योंकि रेलवे ने अचानक ट्रेन निरस्त करने का फैसला लिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
