2:29 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, बरेली रेफर, चार नामजद आरोपी फरार

बदायूं। शहर कोतवाली के खण्डसारी मोहल्ले में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर चार युवकों ने बहार हुसैन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमलावरों ने उसके पेट, चेहरे, माथे और कमर पर वार किए। गंभीर हालत में उसे बरेली के मैक लाइफ अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह जिंदगी से जूझ रहा है।

हमले में फराज कुरैशी उर्फ सलमान, अकरम, तारिक और बाबा नामजद हैं। सभी फरार हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.