मोहम्मद अदीब खान की टीम फिनवेट ने केनरा बैंक के प्रतिष्ठित साइबर सुरक्षा हैकाथॉन 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया
हमें यह बताते हुए अत्यंत गर्व और सम्मान की अनुभूति हो रही है कि टीम FinVat जिसमे मोहम्मद अदीब खान (कैप्टन), मोहम्मद गौस आलम और संचय नरेश गुप्ता शामिल हैं ने केनरा बैंक द्वारा आयोजित साइबर सुरक्षा हैकाथॉन 2025 में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। यह आयोजन भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग (Department of Financial Services) के अंतर्गत हुआ।
दिनाँक 31 जुलाई, 2025 को इस हैकाथॉन का ग्रैंड फिनाले भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमे विजेता टीम को निम्नलिखित माननीय अतिथियों द्वारा पाँच लाख धन राशि का चेक व शील्ड देकर सम्मानित किया गया:
श्री के. सत्यनारायण राजू, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, केनरा बैंक
सुश्री शेल्जा रानी, महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)
श्री ए.के. गोयल, अध्यक्ष, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA)
श्री हरदीप सिंह अहलूवालिया, कार्यकारी निदेशक, केनरा बैंक
श्री भावेन्द्र कुमार, कार्यकारी निदेशक, केनरा बैंक
कैप्टन श्रीधर वॉरियर (सेवानिवृत्त), रजिस्ट्रार, IISc बेंगलुरु
प्रतियोगिता के विभिन्न चरण इस प्रकार रहे:
प्रथम चरण: विचार पंजीकरण – देशभर से 6000+ टीमों ने भाग लिया
द्वितीय चरण: विचार प्रस्तुति – जिनमें से केवल 105 टीमों को शॉर्टलिस्ट किया गया
तृतीय चरण: प्रोटोटाइप निर्माण
चतुर्थ चरण: साक्षात्कार एवं डेमो – IISc के प्रोफेसरों और केनरा बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर्स के समक्ष
अंतिम चरण: ग्रैंड फिनाले प्रस्तुति
पहला प्रस्तुतिकरण CSA हॉल, IISc बेंगलुरु में लगभग 20 सदस्यों की जूरी के समक्ष
दूसरा प्रस्तुतीकरण IISc के ऑडिटोरियम में बैंकिंग क्षेत्र के विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष
हम केनरा बैंक, IISc बेंगलुरु और वित्तीय सेवा विभाग के प्रति आभार प्रकट करते हैं। टीम FinVat वित्तीय साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नवाचार को आगे बढ़ाने और देश की डिजिटल सुरक्षा में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
यहां आपको बताते चलें टीम फिटवेट के कप्तान मोहम्मद अदीब खान पूर्व मंत्री आबिद रजा के पीआरओ सरताज अली खान के पुत्र हैं अदीब खान शुरू से ही बहुत होनहार है उन्होंने हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा में मंडल को टॉप किया था। मोहम्मद अदीब ने प्रथम स्थान लाकर बदायूं का नाम रोशन किया है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com