3:14 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश: 13 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, बदायूं में एएसपी ग्रामीण बदले गए

उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बदायूं के एएसपी (ग्रामीण) कृष्णकांत सरोज को मेरठ के क्षेत्रीय अभिसूचना कार्यालय भेजा गया है। उनकी जगह डॉ. हृदेश कटेरिया को नया एएसपी (ग्रामीण) नियुक्त किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, विधायक राजीव कुमार सिंह “बल्लू भैया” ने कृष्णकांत सरोज की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। उन पर भाजपा विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप भी लगा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस