अपना काम बनता भाड में जाऐ- उझानी में आधारकार्ड में मोबाइल अपडेट के 100 से डेढ सो रूपये
पोस्टआफिस को छोड घंटाघर मार्केट में अकेला आधार अपडेट केन्द्र।
उझानी बदांयू 31 जुलाई।
प्रसाशन की अनदेखी के चलते नगर के घंटाघर मार्केट में आधारकार्ड पर मोबाइल अपडेट कराने को सरकारी शुल्क 50 रूपये की जगह सो से डेढ सो रुपये वसूल किऐ जा रहे हैं। रोजाना सेकंडों लोगों के आधार कार्ड अपडेट से रोजाना हजारों के बारे न्यारे हो ही रहे हैं।
वहीं नऐ आधार कार्ड बनाने को पूरा हफ्ता इक्ट्ठा कर एक दिन बनाऐ जाते हैं वह भी 400 रूपये से 500 रूपये चार्ज किए जा रहे हैं। प्रसाशन की जिम्मेदारी है कि इन आधारकार्ड संशोधन केन्द्र पर हो रही मनमानी पर रोक लगाऐ।
———————-
कहा तो जाता है प्राइवेट लोगों को नहीं आधारकार्ड संशोधन का जिम्मा ? फिर यह अवैध सेन्टर किस की आईडी से संचालित हो रहे हैं। बताते हैं कि सिर्फ पोस्ट आफिस, स्कूल या बैंक में आधारकार्ड बनाने व संशोधन करने को मशीनें लगाई गई है, फिर घंटाघर मार्केट में किसकी आईडी व किस सेंटर की मशीन से यह लूट की जा रही है। इस सेंटर पर सुबह से शाम तक आधारकार्ड संशोधन कराने को लोगों का हुजूम लगा रहता है राहगीरों को निकलने को रास्ता नहीं मिलता। प्रसाशन की जिम्मेदारी है इन अवैध आधारकार्ड केन्द्रों की जांच कर उचित कार्रवाई करें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com