3:13 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- सावन का सोमवार,शिव मंदिर पर हुई भोलेनाथ की महाआरती जुटे हजारों श्रृद्धालु

उझानी बदांयू 28 जुलाई।

पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर पर सावन महोत्सव के तहत आज तीसरे सोमवार को खाटू श्याम के भक्तों ने शिव-परिवार का फूलों द्वारा आकर्षक ढंग से श्रृंगार किया ।

महंत दिनेश चंद्र पाठक ने मंत्रोच्चार कर मुख्य यजमान बने राजेश वार्ष्णेय रामू, सुनील सचदेवा बिट्टू, राघवेन्द्र वर्मा, मोहन वार्ष्णेय, निशांत वार्ष्णेय, विशाल गेरा से देवाधिदेव महादेव का मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया।

पूजन के बाद
महाआरती में भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, धार्मिक भजनों की पर भोले भक्त थिरकने लगे। मंदिर परिसर में आज श्रृद्धालुओं की अपार भीड़ नजर आई। शिवभक्तों ने महादेव व माता पार्वती संग भगवान् गणेश,संग राम सीता की महाआरती के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर व्यापारी नेता राजकुमार बंसल,संजय मित्तल सर्राफ, अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू, राजकुमार वार्ष्णेय बिल्लू ,बौबी तुलस्यान, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, श्याम वार्ष्णेय, विजय गर्ग,विजय गोपाल, राहुल वार्ष्णेय,शेखर गुप्ता, विजय माहेश्वरी,सतीश चन्द्र वार्ष्णेय,गणेश गुप्ता, दीपक वार्ष्णेय,राजेश गुप्ता बंटी, नवनीत वार्ष्णेय बंटी,गोपी वार्ष्णेय,आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस