********************-
उझानी बदांयू 27 जुलाई।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ गांव निवासी कांवड़ियों की टोली में डीजे लगे वाहन के पीछे बंधी एक ट्रोली अचानक खुल गई, बाइपास पर एक दुकान में घुसने से बचीं ट्रोली में बेठे दो कांवड़ियों के हल्की-फुल्की चोटें आई। फिलहाल हादसा टल गया।
बीती रात बाइपास स्थित महाराणा प्रताप चौक से आगे कछला जल भरने जा रही पापड़ गांव के कांवड़ियों की टोली में एक ट्रैक्टर ट्रॉली में डीजे बंधा था। उसके पीछे एक ट्रौली बधी थी, उसके 6-7 कांवड़िया बैठे थे कि अचानक पीछे लगी ट्रोली ट्रैक्टर से खुल गई व एक चाय की दुकान की तरफ बढ़ी गनीमत रही कि दुकान में ना जाकर वह वहीं गिर गई। उसमें बैठे सोरभ 26 व जतिन 30 के हल्की-फुल्की चोटें आई। चेकपोस्ट पर बैठे पुलिस कर्मियों व राहगीर कांवड़ियों ने फिर से ट्रैक्टर में ट्रोली को बंधवा कर कछला की ओर रवाना कर दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
