उझानी बदांयू 26 जुलाई। पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर पर सावन महोत्सव के तहत आज मंदिर में आयोजित महाआरती में भक्तों ने बम-बम भोले के जयकारे लगा कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
शिव-परिवार का कलाकारों द्वारा फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर महंत दिनेश चंद्र पाठक ने मंत्रोच्चार कर मुख्य यजमान कृष्ण कुमार वार्ष्णेय,सारिका वार्ष्णेय,परखा वार्ष्णेय ,कुणाल वार्ष्णेय से महादेव का पूजन कराया।

पूजन के बाद
महाआरती में भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें शिवभक्तों ने मंदिर परिसर में बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान कर दिया। महाआरती के समापन पर शिवभक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर व्यापारी नेता राजकुमार बंसल,संजय मित्तल सर्राफ, अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू, राजकुमार वार्ष्णेय बिल्लू ,बौबी तुलस्यान, श्याम वार्ष्णेय,मोहन वार्ष्णेय, अभिषेक बंसल,बिट्टू सचदेवा, विजय गर्ग,विजय गोपाल, राहुल वार्ष्णेय,शेखर गुप्ता, विजय माहेश्वरी,गणेश गुप्ता, दीपक वार्ष्णेय,राजेश गुप्ता बंटी, अंकित वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय रामू,आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
