1:08 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- हाइवे पर बाइकों की भिड़ंत में कांवड़िया सहित दो घायल,एक बदांयू रैफर

उझानी बदांयू 26 जुलाई।

उझानी में बरेली मथुरा हाइवे पर अलापुर थाने के गाँव गदाई पुर निवासी हंसराज 25 पुत्र वेदराम आज दोपहर कछला गंगा घाट से जल लेकर बदायूँ जा रहे थे, शाइन वॉटर पार्क के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ककराला निवासी शाहरुख 30 पुत्र नसीम ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं शाहरुख भी घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बताते हैं कि इमरजेंसी में कोई चिकित्सक नहीं मिलने के कारण उन्हे काफी देर इंतजार करना पड़ा।

मौके पर मौजूद पत्रकार ने चिकित्सा अधीक्षक राजकुमार गंगवार को फोन करके घटना के बारे में बताया तो उन्होंने पहुंच कर घायलों का इलाज किया जहां दोनों घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बदायूँ रेफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस