1:07 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- खेत में धान की रोपाई करते बच्चों से मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ दी तहरीर

उझानी बदांयू 26 जुलाई।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासिनी सीमा पत्नी पप्पू ने कोतवाली पुलिस को गांव के दो लोगों के खिलाफ अपने दो बेटों पिंटू 7 व सिंटू 5 से गांव के दो लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सोंपी है। पुलिस ने दोनों बालकों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
बालकों की मां ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में लिखा कि दोनों बेटे खेत में धान की रोपाई कर रहे थे तभी आरोपी पिता पुत्र व लड़की व बहू ने किसी बात पर बच्चों से मारपीट कर दी , जिसमें एक के सर व दूसरे के पैर में चोट आई है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस