1:15 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-ए डी एस सिने प्लेक्स पर शिवभक्तों को विशाल भंडारा कल,केन्द्रीय राज्यमंत्री रहेंगे मौजूद

उझानी बदांयू 26 जुलाई।

नगर के बदांयू रोड स्थित ए डी एस सिनेप्लेक्स पर कल सुबह से शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा भी कांवड यात्रियों की सेवा को मौजूद रहेंगे।

भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने बताया कि कल सुबह विशाल भंडारे का आयोजन किया जाऐगा जिसमें प्रभात राजपूत, हर्षवर्धन राजपूत, अशोक कुमार गुप्ता,अरूण अग्रवाल,दीपक गुप्ता, सचिन गुप्ता की मौजूदगी में कांवड़ यात्री शिवभक्तों का स्वागत कर उनको भोजन भी कराया जाऐगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस