10:10 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-नरऊ गांव की दूषित पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों संग ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 35 वें दिन भी अनवरत जारी

उझानी 26 जुलाई।

उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज तेजेंद्र पाल कश्यप, राजाराम जाटव मुन्नालाल जाटव, छोटेलाल जाटव और कल्याण सिंह जाटव बैठे सांय जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।

धरना स्थल पर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडेय जी का 66 वां जन्मदिन मनाया गया ,उनके चित्र पर प्रतीकात्मक मिष्ठान खिलाकर सभी उपस्थित ग्राम वासियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिष्ठान बांटा गया।

इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा कि आज हम लोग जो निस्वार्थ भाव से इस आंदोलन से जुड़े हैं तो निश्चित रूप से हमारे प्रेरक अविनाश पांडे जी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हैं। और यह हम आंदोलन जब तक जारी रखेंगे जब तक समस्या का निराकरण नहीं हो जाएगा।

धरना स्थल पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, रफत अली उर्फ अन्ना भाई , लोकेश गौड, वीरपाल यादव ने कहा कि हम लोग संघर्ष की राजनीति अपने नेताओं से सीखें हैं और संघर्ष से ही समाधान का रास्ता निकलेगा।

धरना स्थल पर कमल प्रताप सिंह, राम सिंह, गुड्डू, पातीराम, भगवान सिंह मानिकचंद, चंद्रपाल, मुन्नालाल कश्यप मोहित, महेंद्र, सुरेश पाल, देवेंद्र सिंह सत्येंद्र, भगवान दास, रणवीर राजकुमार जाटव, प्रभु दयाल, धनपाल आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.