बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
समाजवादी पार्टी के संविधान मान स्तंभ दिवस के वर्षगांठ समारोह में ऐसा रायता फैला कि तमाम अपनों ने समारोह का वाहिष्कार कर दिया और पूनम लान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल आए और समारोह में जो मौजूद मिले उनको संबोधन करके इतिश्री कर ली। पता चला है कि बीती रात सपा के कुछ प्रभावशाली नेता उनसे मिले थे और जिलाध्यक्ष की पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत करते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित होने से इंकार कर दिया। पता चला है कि संविधान मान स्तंभ दिवस पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल के बदायूं आगमन पर हार्दिक स्वागत हेतु पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक आबिद रजा, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली, वरिष्ठ नेता चौधरी नरेश प्रताप एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवनीश यादव, सभासद अनवर खां, नगर अध्यक्ष फरहत अली, सदस्य जिला पंचायत सुनील यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वेश यादव, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रुनत्थूराम कश्यप, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा मोतशाम सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड स्वाले चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष, युवजन सभा भानु यादव, पूर्व जिला सचिव सोमेंद्र यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शशांक यादव प्रदेश सचिव, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा रुसतेंद्र रुपाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद मियां, राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड अली अल्वी, उपदेश गुर्जर एडवोकेट, संजीव कुमार यादव, जितेंद्र यादव, ओमवीर यादव, अखिलेश यादव, मूवीन फरीदी, विवेक मोहन पाल, एडवोकेट प्रेम प्रकाश आदि ने स्वागत किया और उनसे मुलाकात के दौरान मान संविधान समारोह में सहभागिता करने से इंकार कर दिया।
कहने को ता कार्यक्रम सपा का था तो सपा में बात रहनी चाहिए थी लेकिन आपसी विवाद एवं सपा की गुटबाजी के चलते सपा की आपसी जंग का यह रायता बनकर सडकों पर फैल कर चर्चा का विषय बन गया जिसकोे लेकर सपा के राजनेतिक विरोधी ठंठोली कर रहे हैं।
No posts found.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com