2:11 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

प्राचीन पंचमुखी शिवलिंग की मिली प्रतिमा, गांव में बनेगा भव्य मंदिर

बदायूं। दातागंज तहसील के सराय गांव स्थित पंचतत्व पौधशाला में तालाब खुदाई के दौरान लगभग 6 फीट की गहराई से एक प्राचीन पंचमुखी शिवलिंग प्राप्त हुआ। संगमरमर से बनी यह शिवलिंग लगभग 300 वर्ष पुरानी बताई जा रही है।

खोज के समय सैकड़ों साधु-संत उपस्थित थे। खुदाई से पहले मंत्रोच्चार, पूजन और हवन किया गया। पापड़ ब्रह्मदेव मंदिर के महंत परमात्मा दास महाराज ने बताया कि ऐसी शिवलिंग प्रायः मां नर्मदा से मिलती हैं।

पर्यावरणविद शिप्रा पाठक ने शैलेश पाठक के साथ मिलकर भक्तों की मांग पर यहां एक भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस