2:11 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

श्री रघुनाथेश्वर महादेव मंदिर में सावन के सोमवार पर विशेष श्रृंगार

बदायूं, 21 जुलाई।
शहर के प्रतिष्ठित श्री रघुनाथ जी (पंजाबी) मंदिर, बदायूं में स्थित प्राचीन शिवलिंग — जो श्री रघुनाथेश्वर महादेव जी के नाम से प्रसिद्ध है — को सावन के द्वितीय सोमवार के अवसर पर आज सांय श्री बालाजी के स्वरूप में विशेष रूप से सजाया गया।

भोर से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन हेतु पहुंचे और महादेव के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और शिव अभिषेक का आयोजन भी किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

मंदिर समिति के अनुसार, श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजन और श्रृंगार की परंपरा निभाई जाती है। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस